आधार कार्ड से लोन कैसे लेते हैं ?

आजकल आधार कार्ड तो हर चीज़ का बेस बन चुका है — बैंक अकाउंट खोलना हो, सिम लेना हो या फिर लोन। अब बहुत लोग सोचते हैं कि सिर्फ आधार कार्ड दिखा दिया और बैंक तुरन्त लोन दे देगा। लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है।

असल में “आधार कार्ड लोन” कोई अलग प्रोडक्ट नहीं होता। ये पर्सनल लोन ही है, जिसमें आधार कार्ड को सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है — पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर।

अब पर्सनल लोन का फायदा ये है कि इसमें जमानत नहीं देनी पड़ती। यानि कोई जमीन-जायदाद, गाड़ी, या गोल्ड गिरवी नहीं। बस तेरा प्रोफाइल सही होना चाहिए और इनकम ठीक होनी चाहिए।

कैसे मिलेगा लोन? (Step by Step Process)

  1. सबसे पहले Eligibility चेक कर – बैंक पूछेगा कि तेरी उम्र कितनी है, सैलरी कितनी है, क्रेडिट स्कोर अच्छा है या नहीं।

  2. बैंक की ब्रांच या ऐप पर अप्लाई कर – आजकल तो ज्यादातर लोन ऑनलाइन मिल जाते हैं।

  3. डॉक्यूमेंट जमा कर – आधार कार्ड, फोटो, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप ये सब देना पड़ेगा।

  4. लोन अप्रूवल का इंतज़ार कर – अगर सब सेट है तो बैंक 2–3 दिन में पैसा तेरे अकाउंट में डाल देगा।

कौन-कौन ले सकता है आधार कार्ड से लोन?

  • उम्र 21–60 साल के बीच होनी चाहिए।

  • क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होना चाहिए।

  • कम से कम 15–20 हज़ार महीना कमा रहा हो।

  • नौकरी में कम से कम 1 साल हो गया हो।

कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड (identity और address proof)

  • पासपोर्ट फोटो

  • बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप

  • अगर बिज़नेस कर रहा है तो ITR

बैंक और उनकी ब्याज दरें

बैंककितना लोनब्याज दरटेन्योरफीस
HDFC Bank₹25 लाख9.99% – 12.5%1–5 साल₹6,500
Axis Bank₹40 लाख9.99% – 17.15%1–5 साल1% – 1.5%
Kotak Mahindra Bank₹25 लाख10.5% – 17.2%1–5 साल1.1% – 1.5%
IDFC FIRST Bank₹50 लाख10.5% – 20%1–5 साल2% तक
ICICI Bank₹25 लाख11% – 13%1–5 साल2% तक

 

कितना लोन मिल सकता है?

भाई, तेरी इनकम और क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करेगा। लेकिन आमतौर पर ₹50,000 से लेकर ₹40 लाख तक का लोन मिल सकता है।

Instant Loan Offers

कुछ बैंक पहले से ही अपने अच्छे ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन देते हैं। मतलब ऐप खोल और पैसा अकाउंट में आ गया। इसमें ज्यादा डॉक्यूमेंट की झंझट भी नहीं होती।

FAQs

Q1. क्या सिर्फ आधार कार्ड से लोन मिलेगा?
👉 नहीं, आधार तो ज़रूरी है, लेकिन साथ में इनकम प्रूफ भी चाहिए।

Q2. बिना सैलरी स्लिप के लोन मिलेगा?
👉 हां, कुछ बैंक ITR या बैंक स्टेटमेंट भी मान लेते हैं।

Q3. कितना ब्याज लगेगा?
👉 10% से लेकर 20% तक हो सकता है, तेरे प्रोफाइल पर निर्भर करता है।

Q4. कितने साल का लोन मिलेगा?
👉 1 साल से लेकर 5 साल तक आराम से मिल जाता है।

Q5. ऑनलाइन ऐप से लेना सेफ है?
👉 हां, बस देख लेना कि वो RBI रजिस्टर्ड हो।

निष्कर्ष

 — सिर्फ आधार कार्ड दिखा के लोन नहीं मिलेगा, लेकिन ये लोन लेने के लिए सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट है। अगर तेरी सैलरी, क्रेडिट स्कोर और डॉक्यूमेंट्स सही हैं तो आसानी से पर्सनल लोन मिल जाएगा।

यह भी पढे –बिटकॉइन निवेश है या जुआ ?